जीवीएम स्कूल में मनाया गया, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जी का जन्म दिवस, बाल दिवस “के रूप में

बस्ती ,14 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस पूरे देश में “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल के परिसर में बाल दिवस बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में एक विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक श्री सन्तोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह जी ने मां सरस्वती एवं चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। बाल मेले में बच्चों ने आकर्षक दुकानें लगायीं जिसमें विभिन्न तरह के खाने-पीने की चीजें एवं गेम्स थे। बाल मेले का निरीक्षण श्री सन्तोष सिंह जी ने किया एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री सन्तोष सिंह जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अन्दर की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने में बहुत ही सहायक होते हैं, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन जीने में इस तरह के कार्यक्रम लाभप्रद होते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्ले-वे के बच्चों ने ‘ओम साईं नाम’ गीत पर, एल.के.जी. के बच्चों ने ‘जुबी-जुबी’ गीत पर, यू.के.जी. के बच्चों ने ‘पापा कहते हैं’ गीत पर, कक्षा प्रथम के बच्चों ने ‘मेरे घर राम आये हैं’ गीत पर आकर्षक ग्रुप डांस करके समां बांधा। इसके अतिरिक्त कक्षा चार के बच्चों ने ‘जिद पर आ गयी पार्वती’, कक्षा छः के बच्चों ने ‘चले जैसे हवायें सनन-सनन’ गीत पर मनमोहक डांस किया। राजश्री, अविका, अंशिका ने मैशअप गीतों पर अपने डांस से समां बांधा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा चार के बच्चों द्वारा नाटक का जीवंत मंचन रहा जिसका शीर्षक ‘सोशल मीडिया का बच्चों पर प्रभाव’ रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करायी गयी एवं सफल लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर एवं प्रतिभा ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, गिरीश, पवन, नीरज, प्रवीन, अरविन्द, अमन, शिवा, निगहत, मिनाक्षी, हिना, आयुषी, सना, शबनम, नम्रता, सावित्री, नगमा, पूजा, महिमा, श्रुति, अलिशा समेत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!