सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों पर की सख्ती चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा दृष्टिगत दो वाहनों को किया सीज,
बस्ती ,,17 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 नवम्बर से परिवहन विभाग द्वारा शुरू किया गया ।सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने ,हेलमेट लगा कर बाइक चलाना , चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग बेहद जरूरी है, सड़क सुरक्षा के तहत परिवहन विभाग के अधिकारी चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं और कार्यवाही भी। स्कूली बच्चों के भविष्य को देखते स्कूली वाहनों पर भी कार्यवाही जारी है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 17.11.2026 को स्कूली वाहनों की फिटनेस व क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन तथा प्रपत्रों की जाँच-अभियान में 2 वाहनों को सीज किया गया तथा 24 वाहनों का चालान किया गया ।स्टंट ड्राइविंग व अन्य अभियोगों में 35 चालान किए गए जिसमें कुल 2.75 लाख जुर्माना निहित है। सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे “सुरक्षित परिवहन-सुरक्षित जीवन” की संकल्पना साकार हो सके तथा दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके ।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो
