हूटर/प्रेशर हार्न एवं मोडिफाइड सैलेंसर के विरुद्ध एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेंद्र कुमार ने चलाया अभियान

बस्ती ,23 जुलाई फ्यूचर न्यूज :-

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्र द्वारा दिनांक 21.07.2026 द्वारा प्रदेश में दिनांक 21.07.2026 से 30.07.2026 तक हूटर/प्रेशर हार्न एवं माॅडीफाइड साइलेन्सर के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने जिसमें सरकारी वाहनों सहित सभी वाहनों जिसमें अनधिकृत रूप से हूटर/सायरन का प्रयोग किया जा रहा है, मोटर गैराज वर्कशाप एवं दुकानों का निरीक्षण जिनके द्वारा अनधिकृत रूप से हूटर/सायरन एवं माॅडीफाइड साइलेन्सर का विक्रय अथवा फिटमेण्ट किया जा रहा है के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 23.07.2026 को ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती द्वारा माॅडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध अभियान के दृष्टिगत जनपद बस्ती में संचालित एस0के0 बुलेट सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस0के0 बुलेट सर्विस सेंटर द्वारा किसी भी वाहन में माॅडीफाइड साइलेन्सर का विक्रय एवं फिटमेण्ट करते हुए नहीं पाया गया एवं संचालक को भविष्य में भी माॅडीफाइड साइलेन्सर का विक्रय एवं फिटमेण्ट न करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान परिवहन एवं यातायात पुलिस केे सहयोग से माॅडीफाइड साइलेन्सर के अभियोग में 03 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपनी वाहनों में वाहन कम्पनी द्वारा फिटेड साइलेन्सर एवं हार्न का ही प्रयोग करें एवं वाहन पर अवैध रूप से हूटर/सायरन व माॅडीफाइड साइलेन्सर का फिटमेण्ट न करायें।

प्रवर्तन कार्यवाही केे दौरान धर्मेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं प्रवर्तन स्टाफ एवं यातायात पुलिस उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!