सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ मुख्य राजस्व अधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
बस्ती ,16 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र संख्या 1685/तीस-3-2024(1074524) परिवहन अनुभाग-3 दिनॉक 05.11.2026 के द्वारा प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घनाओं एवं मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के दृष्टिगत समस्त स्टेक होल्डर विभागों के समेकित सहयोग से जनसामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत दिनांक 16.11.2026 से 30.11.2026 सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 1़6.11.2026 को कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित बाइक रैली को रवाना किया गया। बाइक रैली कलेक्ट्रेट, तिरंगा चौराहा, कम्पनी बाग, रोडवेज, फौव्वारा तिराहा, बड़ेबन से होते आई0टी0आई0 कैम्पस में रैली का समापन किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा उपस्थित आम जनमानस को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने, वाहन पर स्टंट इत्यादि न करने की अपील की गयी।
उक्त कार्यक्रम में कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य राजस्व अधिकारी, श्री फरीदउद्दीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), धर्मेन्द्र कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (स0सु0/प्रवर्तन), अनूप कुमार कुशवाहा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, शिवकुमार मिश्र, यात्रीकर अधिकारी, कुलदीप त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक, श्री प्रमोद ओझा राहवीर तथा समस्त परिवहन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो
