भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर टीम में संध्या दिक्षित को संगठन में कार्यसमिति सदस्य की मिली जिम्मेदारी
बस्ती ,19 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :-
माननीय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की टीम जारी सूची मे बस्ती संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संध्या दिक्षित को महिला मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।
संध्या दिक्षित भाजपा में काफी लंबे समय से जुड़ी रही हैं और महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी में सक्रियता रहते हुवे भी किसी पद की लालसा नहीं हुई। पार्टी में उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उनकी नियुक्ति पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि संध्या दिक्षित के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाएंगी।
इस अवसर पर संध्या दिक्षित ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना और महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री/पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी , गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष/नि0जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ,जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिन्हा ,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी , जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ,प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रोली सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यसकान्त सिंह , सुशील सिंह , पवन कसौधन , विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश विधायक अजय सिंह जी,पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ,चन्द्र प्रकाश शुक्ला , दयाराम चौधरी , रवि सोनकर,सहित अनेक बरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दी।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो
