परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देश, स्कूलवार ऑनबोर्ड बसों की होगी जांच,20 अप्रैल से होगी सख़्त कार्रवाई

बस्ती, 18 अप्रैल : फ़्यूचर न्यूज़ :- परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि स्कूली वाहनों के ISVMP (Integrated School Vehicle Monitoring Portal) पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराना अनिवार्य है। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि 20 अप्रैल से स्कूलवार ऑनबोर्ड बसों की सूची की समीक्षा की जाएगी।

इसके पहले 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में जिला /मंडल वार परिवहन अधिकारियों को हर एक विद्यालय में इस कार्य को पूरा कराने के लिए लगाए भी गए थे।

अब विद्यालयों को चयनित कर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि कोई स्कूल बस बिना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संचालित पाई जाती है, तो उसे तुरंत जब्त किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी की मंशा के अनुरूप, सभी स्कूलों के लिए निर्देश स्पष्ट हैं सभी वाहनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड करें।

परिवहन आयुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदउद्दीन ने जानकारी दी कि मंडल में सभी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा ऐसे वाहन जो पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं है उन्हें अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड कर ही ऑन रोड निकाले, जो पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ़्यूचर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!