सी एम योगी जी को मातृशोक
यूपी डेस्क : 20 नवंबर :- फ्यूचर न्यूज :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में सुबह 11.00 बजे निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी के निधन की खबर से पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शनिवार को सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम योगी अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। अधिक उम्र के चलते सावित्री देवी को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहती थीं। 14 मई 2024 को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। मां के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।
सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी इसी गांव में रहता है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी वर्ष 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के करीब छह साल बाद अब मां सावित्री देवी के जाने से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। सीएम के घर से यह दुखद खबर आई उस वक्त वह गोरखपुर मे 50 हजार बच्चों को टैबलेट बांट रहे थे।
रिपोर्ट, ब्यूरो फ्यूचर न्यूज
