मुख्यमंत्री की माता के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ ने आयोजित किया शोक सभा

बस्ती , 21 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे यशस्वी व्यक्तित्व को जन्म देने वाली मां का स्थान सदैव पूजनीय रहेगा। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस दुख की घड़ी में विश्व हिंदू महासंघ परिवार मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में डॉक्टर अरुण सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद सिंह, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, वशिष्ठ मुनि दुबे, सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार मंटू चौधरी, इंजीनियर महेश चौधरी, अर्पण श्रीवास्तव, रवि शुक्ला, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, उज्ज्वल सिंह, आरती यादव, सीताराम यादव, आलोक चौधरी, मनीष सोनकर, अरविंद सिंह, अंकित सिंह, अभय सिंह और सत्य राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!