कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन विभाग बस्ती शख्त, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के लिए मोटर मालिको को दिए निर्देश

बस्ती, 28 जुलाई : फ्यूचर न्यूज :- कॉवड़ यात्रा/मेला के दृष्टिगत आज दिनांक 28 जुलाई को सायं 4.00 बजे बस्ती मण्डल के समस्त बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हे निम्न निर्देश दिये गये ।
संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि कावड़ मेला एक पवित्र त्यौहार के रूप में मनाया जाता है,श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है, जिसके दृष्टिगत सभी मोटर मालिकाओं से आग्रह किया गया है।

  1. कॉवड़ यात्रा/मेला में जाने वाले सभी बसों के सभी प्रपत्र अद्यतन पूर्ण करा लिए जायें। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत फिटनेस पर विषेष ध्यान दिया जाये।
  2. वाहन की आवश्यक मरम्मत के साथ पेंटिंग, सीटों, खिडकियों के शीषे आदि को करा लिया जाये।
  3. यात्रियों को ले जानी वाली वाहनों में साफ-सफाई का विषेष ध्यान दिया जाये।
  4. चालक/परिचालक के द्वारा यात्रियों के साथ नम्रतापूर्वक मधुर व्यवहार किया जाये।
  5. यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभ्रदता न की जाये।
  6. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विषेष ध्यान रखा जाये। यात्रा के दौरान उन्हे सीट पर बैठाने में प्राथमिकता दी जाये।
  7. चालक को पर्याप्त विश्राम दिया जाये ताकि दुर्घटना की आषंका न रहे।
  8. वाहन के ऊपर लगेज/कैरियर न लगाया जाये।
  9. हाल ही में कई बसों में विभिन्न कारणों से जलकर पूर्णतः नष्ट हो जाने के कई मामले प्रकाष में आये हैं जिनमें जान-माल की बड़ी हानि भी हुई है। अतः बसों में ज्वलनषील पदार्थ जैसे-गैस सिलेण्डर, केरोसीन, स्टोव, पेट्रोमैक्स आदि का परिवहन न किया जाये।
  10. वाहन केे ड्राइवर/कण्डक्टर के द्वारा ड्यूटी के दौरान पान मसाला, गुटखा, शराब तथा अन्य किसी भी नषीले पदार्थ का सेवन न किया जाये।
    बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, एवं (प्रवर्तन)सुरेश कुमार तथा बस्ती मंडल के बस यूनियन के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!