डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के क्षेत्राधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी, दिया गया अवश्यक निर्देश
बस्ती ,21 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा रेंज के क्षेत्राधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी।
डीआईजी बस्ती द्वारा गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर शिकायतों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने, MRM एवं GRM, NCRP पोर्टल, होल्ड अमाउंट एवं रिफंड अमाउंट की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध पीड़ितो को धनराशि अधिकाधिक वापस कराए जाने, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये । इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, संपत्ति संबंधी अपराधों का सफल अनावरण कराने, पंजीकृत अभियोगों में समय से गुणवत्तापूर्ण SID जनरेट कराने,अपराध रजिस्टर में सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक कराने, यक्ष पोर्टल पर बीट से संबंधित सभी 21 प्रकार की बीट सूचनाएं दर्ज करवाकर समय से टिप्पणी/कार्यवाही अंकित कराने, विभागीय व प्रारंभिक जांच एवं जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसअवसर पर क्षेत्राधिकारी रुधौली, कलवारी, हर्रैया, खलीलाबाद,बांसी एवं शोहरतगढ़ तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो
