पश्चिमी चंपारण बिहार के नौतन प्रखंड के डबरिया पंचायत स्थित मंदिर प्रांगण मे भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण के साथ ही साथ नियमित मासिक पूजा की जा रही है ।
इसी क्रम में अगली मासिक पूजा 1 सितंबर को की जाएगी। पूजा के यजमान कायस्थ वाहिनी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिन्हा होगी।
इस अवसर पर जिले और प्रदेश के नामचीन लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है । विदित हो कि डबरिया चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण भगवान चित्रगुप्त को न्याय के हिन्दू देवता के रुप में किया जा रहा है । जिसका विधिवत कार्य संपादित करने के लिए स्थानीय स्तर पर एक कमिटी कायस्थ परिवार नौतन के रूप में बनायी गयी है जो मंदिर निर्माण कार्य और मासिक पूजा का नियमित संचालन करेगी ।
सर्व समाज में अगर कोई भी तर्पण करता है तो उसे देव तर्पण के तौर पर भगवान चित्रगुप्त को तर्पण करना ही होता है तो फिर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा में भेदभाव क्यूं! समाज के इसी मिथ्या को दूर करने एवं सर्वसमाज में भगवान चित्रगुप्त को स्थापित करने के उद्देश्य से डबरिया चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना की जा रही है।
आने वाले समय में इस मंदिर को उदाहरण के रुप में देखा जाएगा। उक्त जानकारी कायस्थ वाहिनी बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
