महिला थानाध्यक्ष ने बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज के छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर किया जागरुक

बस्ती , 13 सितंबर :- बेगम खैर गर्ल्स इन्टर कालेज में महिला थानाध्यक्ष डा० शालिनी सिंह का स्वागत हुआ । विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा महिला थानाध्यक्ष को पुष्प गुच्छा भेंट कर और वैच लगाकर स्वागत किया गया । विद्यालय में महिला थानाध्यक्ष ने नारी सशक्तिकरण पर स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1090, 102, 112 के बारे में बताते हुए कहा कि इस नंबर पर काल कर के किसी भी समय सहायता मागी जा सकती है। महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को अपने आप सुरक्षा के लिए कई तरीके सिखाईं।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि किसी भी विपत्ति में पड़े तो खुद सामना करना और सरकार द्वारा चलाए गए नंबर पर फोन करना पुलिस आप की सहायता करेंगी।

इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका अल्का पाण्डेय ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नजराना बतूल, रीता देवी , सुप्रभा पाण्डेय आदि शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून द्वारा महिला थानाध्यक्ष को सप्रेम अंग वस्त्र भेट किया गया। उनके साथ में आयें हुई महिला पुलिस कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!