माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न, अनिरुद्ध त्रिपाठी के महामंत्री बनने पर जोरदार स्वागत

बस्ती ,18 सितंबर : फ्यूचर न्यूज :- उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शिवहर्ष किसान इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व संचालन जिला मंत्री दिनेश कुमार यादव ने किया। बैठक में नवनिर्वाचित महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। शिक्षकों को हर उपलब्धि संघर्षों के दम पर ही मिली है, हम उसे छीनने नही देंगे। पुरानी पेंशन योजना को वापस लाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगठन की समीक्षा करके जिला इकाइयों को मजबूत करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि अनिरूद्ध त्रिपाठी को प्रदेश का महामंत्री बनाकर संगठन ने बस्ती मंडल का गौरव बढ़ाया है। बस्ती मंडल के शिक्षक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से भ्रष्टाचार को दूर कराया जायेगा।

प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभारी है जिन्होंने हमारे नेता अनिरूद्ध त्रिपाठी पर भरोसा जगाया। शिक्षक हित में प्रदेश संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विद्यालय इकाइयों को मजबूत किया जायेगा। शिक्षक अपने हक की लड़ाई में डरे मत, संघर्ष करें। संगठन उनके साथ खड़ा है।
  बैठक को राम पूजन सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, दिनेश यादव, जितेंद्र शाही राजित राम वर्मा, डा.सुरेंद्र चौधरी, विजय गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, सतीश रंजन सिंह, विजय कुमार, जय प्रकाश मिश्रा, अरविंद सिंह, शिव नारायण पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!