नवरात्रि महोत्सव की हुई शुरवात, महिलाओ ने मां के भजन कीर्तन में हुई लीन

बस्ती, 03 अक्टूबर : फ्यूचर न्यूज :- माता जी दिन नवरात्रि पर्व आज से शुरू हुआ, माता के भक्त नौ दिन पूजा अर्चना कर माता जी के भजन में लीन रहते हैं, इसी क्रम में सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की ओर से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया गया। महिलाओ ने मां दुर्गा के नौ शक्तियों को याद कर भजन कीर्तन में लीन रहीं।महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री मुन्नी सिंह, संरक्षिका आभा सिंह, अनुपम पांडे, अनीता पाल एवं जिला संयोजिका सरिता श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, अंजनी शुक्ला, नीतू देवी, मंजू प्रियंका, विभा, निशा श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव ,रेखा यादव, रितु एवं समस्त महिला विंग की महिलाओं का योगदान रहा। जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा नवरात्र का पर्व परिवर्तन का प्रतीक है। मौसम बदलने के साथ साथ पूरा माहौल आध्यात्मिक हो जाता है। इसी बीच पूरे उल्लास के साथ हम महिलायें देवी जागरण कर लोगों को प्रेरित करने का प्रसास करते हैं।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!