वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल ने दीपावली पर्व रसोइयों में उपहार बांट कर साझा किया खुशियां

बस्ती , 30 अक्टूबर : फ्यूचर न्यूज : – बीआरसी बनकटी पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों में अंग वस्त्र और उपहार का वितरण करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य के जीत का पर्व है। जिस प्रकार से मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने समाज के सभी वर्गों को आदर दिया उसी तरह समाज के समृद्ध लोगों का दायित्व है कि वे खुशियों को जरूरतमंदों के साथ साझा करें। ऐसे लोगो के बीच दीपावली जैसे त्यौहार मनाने में एक अलग तरह सहानभूति का अहसास होता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल की पहल सराहनीय है। समाज के सम्पन्न लोग मिलकर पर्व त्यौहारों को और अधिक समृद्ध कर देेते हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर घर तक खुशियां पहुंचे। रसोइयों में अंग वस्त्र और उपहार का वितरण कर अरविन्द पाल ने एक सृजनात्मक पहल किया है।
अंगवस्त्र और उपहार वितरण में मुख्य रूप से चंद्रशेखर शर्मा, रामरेखा चौधरी, राम चंद्र शुक्ला,आदित्यनाथ तिवारी, नीलम, विंद्रावती, संजू लता, राजेश सिंह, विनोद यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, शारदा प्रसाद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!