फर्रूखाबाद 3 दिसम्बर –
आज जनपद में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के तत्वावधान में डा राजेन्द्र प्रसाद जयंती समारोह संपन्न हुई इस अवसर पर जनपद के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के वाहिनी प्रमुख पंकज भईया ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा वेदों और पुराणों में वर्णित है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा यह भी कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के भगवान है। उनकी पूजा से सभी मानव जाति का कल्याण होता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना, अलका सक्सेना तथा जनपद के सभी उत्साहित बच्चे उपस्थित रहे। तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सक्सेना भी उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी गण ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय कमेटी तथा पंकज भैया को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय कमेटी की तरफ से प्रदेश कमेटी को वर्ष में सबसे अच्छा कार्य करने हेतु तथा जिला नगर महिला मोर्चा जिला फरुखाबाद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
सभा का सफल संचालन राजेश हजेला तथा सभा अध्यक्ष राजीव शरण जी रहे।
