भारत निर्वाचन मतगणना 16 नवंबर से शुरू,अधिवक्ताओं को स्वामतगणन की कलेक्ट्रेट में दी गई जानकारी

बस्ती ,14 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत आगामी 16 नवंबर से प्रारंभ होने वाले स्वगणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं को स्वगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने की।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष एवं मंत्री सहित उपस्थित अधिवक्तागणों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं स्वगणना करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जनगणना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे स्वयं स्वगणना करें तथा अपने परिवार, परिचितों और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान में सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में अधिवक्तागणों को स्वगणना की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम तरीके से समझाते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!