बस्ती, 11 फरवरी – फ्यूचर न्यूज़
लालगंज थाना क्षेत्र मे कुआनो नदी के दबिला घाट पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और पिछले 8 से 10 वर्षों से महसो तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहा था। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया है। शिनाख्त के लिये पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
