रेडक्रास सोसाइटी एवं एनपीसी के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर 16 को
बस्ती , 14 नवंबर : फ्यूचर न्यूज :- नेशनल प्रेस क्लब बस्ती एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक तत्वाधान में 16 नवंबर दिन सोमवार को पत्रकारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आवास विकास कालोनी स्थित डॉन वास्को स्कूल मे सुबह 10.00 बजे 02.00 बजे तक आयोजित हो रहे मेडिकल कैम्प मे स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयों का वितरण किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने पत्रकारों से स्वास्थ्य शिविर मे उपस्थित रहते हुये लाभान्वित होने का आवाह्न किया है। पत्रकार किसी भी संगठन से जुड़ा हो वह स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा इस शिविर मे तत्काल रिपोर्ट मिलने वाली जाचें कराई जायेंगी और चिकित्सकों के परामर्श पर दवाइयों का भी वितरण होगा। इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल प्रेस क्लब के आग्रह पर समस्त व्यवस्थायें जिला अस्पताल की ओर से की जा रही हैं। एसीएमओ डा. सियाराम यादव स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे।
रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो
