बस्ती ,9 अप्रैल : फ़्यूचर न्यूज़ :- मंडलायुक्त बस्ती मंडल की अध्यक्षता में बस्ती मंडल के समस्त अपर जिला अधिकारी, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारीगण, बस्ती जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम के साथ उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (UPISVMP) पर विद्यालयों और विद्यालय वाहनों को ऑनबोर्ड किए जाने के संबंध में कार्यशाला और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडलायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों में वाहन संचालित नहीं है उनके द्वारा ऑनबोर्डिंग और शपथ पत्र अपलोड किए जाने का कार्य 2 दिन के भीतर में प्रत्येक दिशा में पूर्ण कर लिया जाए। इसी के साथ ही जिन विद्यालय में वाहन संचालित है, उनके द्वारा भी अपने वाहनों को उपरोक्त पोर्टल पर तत्काल ऑनबोर्ड कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त मंडल के जनपदों में व्हीकल डिटेंशन यार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना तथा राजमार्गों पर वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने के लिए होल्डिंग एरिया के संबंध में अब तक की गई प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा शासन द्वारा उपरोक्त योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मनोज कुमार तिवारी अपर आयुक्त (प्रशासन), प्रतिपाल सिंह अपर जिलाधिकारी बस्ती, जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, फरीदउददीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश मौर्य, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजपेयी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बस्ती, सुश्री प्रियंवदा सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संतकबीरनगर, संजय कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थनगर, आनंदकर पाण्डेय, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, संजय शुक्ला, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा बस्ती, आयुष भटनागर सहायक क्षेत्र प्रबंधक परिवहन निगम, मंडल के तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारीगण तथा बस्ती जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ़्यूचर न्यूज़
