पार्टी ने ध्वज फहराकर मनाया गया भाजपा का 46वा स्थापना दिवस, “राष्ट्र प्रथम”के सिद्धांत को लेकर पार्टी राष्ट्रनिर्माण में निभा रही प्रभावशाली भूमिका -विवेकानंद मिश्रा

बस्ती, 6 अप्रैल : फ्यूचर न्यूज :-
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रसेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए निरंतर प्रगति की है। सेवा के इसी मार्ग पर चलते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह बातें भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय, बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक पार्टी ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य किया है। इसी सिद्धांत को लेकर आज पार्टी राष्ट्रनिर्माण में एक प्रभावशाली भूमिका निभा रही है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने पार्टी की उपलब्धियों और संगठनात्मक विस्तार की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बस्ती जिले में भाजपा की इकाई में 26 मंडल, 399 शक्ति केंद्र, और 2156 बूथों का गठन किया गया है। प्रत्येक बूथ पर 17 कार्यकारिणी सदस्य और पन्ना प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं, जो बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया:
6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया। 7 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएगा और बूथ समिति की बैठक के साथ लाभार्थियों से संपर्क करेगा। 8 अप्रैल को जिला कार्यालय पर “विकास यात्रा” विषयक एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी और युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। 8 व 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 13 अप्रैल को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर सामाजिक समरसता एवं न्याय के लिए भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनसामान्य को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करता है। इस अवसर पर संजय चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्युष सिंह, अमृत कुमार वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!