बस्ती , 08 मई : फ़्यूचर न्यूज :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय चौधरी भूपेन्द्र सिंह का कुदरहा विकास खंड के छरदही गांव में स्थित ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल दुबे के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष यहां प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वर्गीय चाचा के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होने के लिए पधारे थे।
उनके साथ प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल, भाजपा नेत्री प्रज्ञा मिश्र, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्र सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। छावनी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने उनका स्वागत किया और उन्हें छरदही से कचनी तक साथ लेकर गए।
छरदही में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने संगठन की गतिविधियों का हाल जाना और सभी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने अमृत कुमार वर्मा का हाथ पकड़कर स्थानीय संगठन के अभियान, कार्यकर्ताओं की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पार्टी का आधार उसकी जमीनी ताकत है, और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष ने बस्ती जिले की संगठनात्मक स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिवारों की कुशलक्षेम पूछी और संगठनात्मक मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, ब्रह्मदेव यादव, अभिषेक दुबे, महंत पाल, राजकुमार शुक्ल, दिव्यांशु दुबे, गौरव अग्रवाल सहित भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज
