बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने सैकड़ों साथियों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया जोरदार स्वागत

बस्ती ,13 सितंबर : फ़्यूचर न्यूज़ :- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बस्ती पहुँचे। भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब जोश देखने को मिला, महिला कार्यकर्ती कही पीछे नहीं थी, जगह जगह लोग फूल माला लिए उनके स्वागत में इंतजार करते रहे।
भाजपा कार्यालय पर भी उनके स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे ।कार्यालय को झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रातः साढ़े ग्यारह बजे पुलिस लाइन में उतरा, जहाँ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने डिप्टी सीएम बस्ती आए थे।

उप मुख्यमंत्री का काफिला सीधे भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने “केशव मौर्य जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक कुशल राज नेता होने के साथ कार्यकर्ताओं का नेता होने की मिशाल पेश की।

“”इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता एवं छात्र संघ अध्यक्ष होने के बाद भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय के कई पदों पर रहे अपने पुराने संघर्षों के साथी बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख “राकेश श्रीवास्तव” से रूबरू होकर उनका कुशल क्षेप पूछा, इस दौरान राकेश श्रीवास्तव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ उनका अभिनंदन किया और उन्हें राम दरबार की प्रतिमा भेंट की।
जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने और उनकी शालीनता को देख कर सरल स्वभाव से कार्यकर्ताओं से मिलना लोग भाव विभोर हो गए और ढोल नगाड़े की धुनि पर नाचने लगे। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव भाजपा के समर्पित नेता के रूप में जाने जाते हैं पार्टी में इनका संघर्ष किसी से छुपी नहीं है।

स्वागत और कार्यकर्ताओं से मिलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। और एक एक कर सभी बाते भी सुनी, और पार्टी के दिशा निर्देश को साझा किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर, मीडिया बंधुओं से भी वार्ता कर हरैया विधायक अजय सिंह के कार्यक्रम कजरी महोत्सव में शामिल होने हरैया पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।

उन्होंने कहा आप सबका स्नेह देखकर मैं एक बार फिर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करूंगा।”पार्टी कार्यकर्ताओं का स्नेह जोश देख उन्होंने कहा हर कार्यकर्ता अपने को केशव प्रसाद मौर्य समझे।
बैठकों में प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याएं एवं संगठन से जुड़े मुद्दे भी प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!