यह सर्वविदित है कि वर्तमान की राजनीति में विचारधारा जैसी चीज नहीं रही फिर भी राष्ट्रवाद के विचारधारा के साथ चल रहे कायस्थों के साथ ठगी और षडयंत्र कर रही भाजपा ने अंततः अस्तित्व विहीन करने का दुस्साहस कर ही दिया।भाजपा में बैठे बड़े कायस्थ नेताओं की कठपुतली बनने से ज्यादा औकात नहीं भाजपा में ।
आजादी के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल कायस्थ विहीन हुआ (रविशंकर प्रसाद को हटा दिया गया), मंत्रिमंडल से कायस्थों का सफाया हो गया,इस पर आपने कभी सोचा??? लोकसभा में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश में कायस्थों का टिकट कटा??? यशवंत सिन्हा,शत्रुघ्न सिन्हा, जैसे दिग्गजों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया विप्लव देव, नवीन पटनायक (ओडिशा),उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र) सरकार के खिलाफ साजिश रची भाजपा ने ..एक एक कर सभी क्षेत्र में कायस्थों के साथ राजनीतिक षडयंत्र कर चुकी, फिर भी हम कायस्थों की आंख नहीं खुली।!!!
एक दौर में बिहार में 54 विधायक देने वाले कायस्थ समाज को इस विधानसभा चुनाव में एक टिकट देकर अस्तित्व के साथ खिलवाड़ किया। अब तक के चुनावों में कायस्थ महासभा संगठन हमारे वोट का सौदा NDA के साथ करता था पर अफसोस की बात है कि कायस्थ महासभा की भी हैसियत अब नहीं रही भाजपा ने बात करना भी जरूरी नहीं समझा । क्या भाजपा स्वयं यह भली भांति जान चुकी है कि अति अल्पसंख्यक कायस्थ समाज की हैसियत भी अब राजनीतिक पार्टियों से आंख मिलाने की नहीं रही! अन्य सभी जाति सवर्ण से लेकर पिछड़ी जातियों को टिकट दिया भाजपा और कायस्थों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?कभी इस पर विचार किया आपने आखिर क्यों ?
भाजपा कायस्थों को बंधुआ मजदूर समझती है परन्तु कायस्थ अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा अब बहुत हो चुका इस बार बिहार भाजपा की औकात दिखाएगा कायस्थ समाज , जहां भी कायस्थ प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है वहां बढ़ चढ़कर कायस्थ प्रत्याशी को समर्थन एवं वोट देना है जहां कायस्थ नहीं वहां महागठबंधन या NOTA…(यह आपके ऊपर निर्भर है) लेकिन भाजपा को किसी भी स्थिति में वोट नहीं देना है ,
भाजपा को इस चुनाव में कायस्थों की अनदेखी भारी पड़ेगी और अकल ठंडी होगी वरना आगे भी कायस्थों को पालतू समझ कर भाजपा इस्तेमाल करेगी।!! जय कायस्थ 🙏🙏🚩🚩
NO Vote to BJP
Vote for KAYASTHA Only !!✒️⚔️🚩
