लापता युवक बरामद


बस्ती, 14 फरवरी –  फ्यूचर न्यूज़

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से 06 फरवरी को लापता हुए रतासी गांव के आदित्य पाण्डेय को पुलिस ने सात दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है।

06 फरवरी को कप्तानगंज थाने में परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उप निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया।

13 फरवरी को उप निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी और चौकी प्रभारी महाराजगंज की टीम ने युवक को सकुशल बरामद कर उनके पिता सूर्य प्रकाश पाण्डेय को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!