सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सदर विधान सभा में निकाली गई एकता पदयात्रा हुआ विशाल जनसभा

बस्ती ,15 नवंबर : फ़्यूचर न्यूज :- यह कार्यक्रम सरदार पटेल की 150वीं जयंती अभियान के तहत आयोजित हुआ, पदयात्रा सुबह 11:00 बजे पूर्वांचल डिग्री कॉलेज कुसमा से शुरू हुआ पद यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। जिसमें स्थानीय लोग, पूर्व प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे शामिल हुए। लोगों के हाथ में तिरंगा झंडा था इसके साथ सरदार पटेल अमर रहे के उद्घोष करते हुए लोग मुंडेरवा शुगर मिल पहुंचे। यात्रा का समापन शुगर मिल परिसर में जनसभा करके हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बोला सरदार पटेल ने तमाम देसी रियासतों को एकता के सूत्र में बांधते हुए, अखंड भारत का निर्माण किया है परन्तु तत्कालीन सरकार ने उन्हें इतिहास के पन्नों में वो सम्मान नहीं दिया, उन्होंने भारत की भौगोलिक स्थिति मजबूत करने में सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया था।
जनसभा मे वक्ता के रूप में दयाराम चौधरी पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, महेश शुक्ला उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग, ब्लॉक प्रमुख बस्ती सदर राकेश श्रीवास्तव, रामनगर ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह सॉऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने अंकुर वर्मा, राजेंद्र गौड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्टी मोर्चा, सुरेंद्र तिवारी जिला पंचायत सदस्य, गोपेश्वर त्रिपाठी,जनसभा को संबोधित किया। सम्बोधन मे लोगों ने प्रमुखता से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला, युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित मे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन विनय यादव जिला मंत्री ने किया।

पदयात्रा मे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रोली सिंह, प्रमोद पांडेय, भानु प्रकाश मिश्र, विपिन शुक्ला, अमृत वर्मा, शिव पूजन राजभर, अध्यक्ष नगर पंचायत मुंडेरवा सुनील सिंह टिंकू, प्रत्युश विक्रम सिंह, अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, आलोक पांडेय, पल्लव श्रीवास्तव,कर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र जायसवाल,सरबजीत भारती, दिलीप भट्ट,प्रदीप चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, राजन ठाकुर, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, वागीश सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता सभासद, पप्पू शुक्ला सभसाद, आशीष शुक्ला।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : फ्यूचर न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!