5 फरवरी -फ्यूचर न्यूज़ – मुंडेरया बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुण्डेरवा पुलिस ने आज 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार वारंटियों में शिवाकान्त पाण्डेय, अजय करवल, रामकिशोर चौधरी, रमाकान्त चौधरी, रामनरायण एवं महमूद शामिल हैं। आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अशोक यादव, उपनिरीक्षक विक्रमादित्य सिंह, हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव एवं कांस्टेबल भगवान दयाल यादव शामिल रहे। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया
