दिल्ली – फ्यूचर न्यूज़
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होते हुए विपक्ष के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले “मोहब्बत की दुकान” खोलने का दावा करते हैं, लेकिन असल में मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर सदन में आवाज फैल गई और विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोले हुए कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के नारे लगवा रही है।
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित हुई, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आया। इसी तरह, पूर्वोत्तर राज्यों में शांति बहाली के प्रयासों से भी विपक्ष परेशान है। पीएम ने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान की साजिशें नाकाम हुईं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप्पी साधे हुए है।
