बस्ती जनपद के रुधौरी थाना छेत्र से युवक लापता

बस्ती, 07 फरवरी फ्यूचर न्यूज़

जनपद मे गुमशुदगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गौर थाने से 05 फरवरी को लापता हुये एसआई अजय कुमार गौड़ का पुलिस झूढ़ नही पाई है, अभी ये मामला चर्चा मे है कि रूधौली थाना क्षेत्र के बिजलपुर गांव से गुमशुदगी का दूसरा मामला सामने आ गया। गांव के सोनू चौधरी (22 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं।
परिजनों के अनुसार सोनू अपनी वैगनआर कार संख्या यूपी 32 एचएन 8225 से बस्ती किसी काम से गया था। काम निपटाकर जब वह शुक्रवार शाम करीब 8ः50 बजे कोहरा नहर के पास हनुमानगंज की ओर मुड़ा, उसी समय उसकी मंगेतर अंशिका का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि वह कोहरा नहर पुलिया के पास 5-6 लोगों से घिरा हुआ है। इसके बाद सोनू का मोबाइल फोन बंद हो गया। घबराई मंगेतर ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने देखा कि कार तो खड़ी है, लेकिन सोनू मौके से गायब है। आसपास काफी खोजबीन की गई, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!